logo_banner
Breaking
  • ⁕ भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, गिट्टीखदान इलाके में तनाव ⁕
  • ⁕ राज्य चुनाव आयोग ने ‘लाडली बहन योजना’ का लाभ अग्रिम रूप से देने पर लगाई रोक ⁕
  • ⁕ Nagpur: क्राइम ब्रांच की छापा मार कार्रवाई, साढ़े पाँच लाख का प्रतिबंधित गुटखा–तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ Nagpur: नायलॉन मांजा पर हाईकोर्ट सख्त, पतंग उड़ाने पर 25,000 और बेचने पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना ⁕
  • ⁕ मनपा चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार; सुरक्षा और तकनीकी इंतज़ाम पुख्ता, दोपहर तक परिणाम की संभावना ⁕
  • ⁕ मनपा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, रैलियों और जनसभाओं के ज़रिए प्रत्याशी झोंकेंगे पूरी ⁕
  • ⁕ प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने झोंकी पूरी ताक़त; फडणवीस निकाल रहे बाइक रैली, गडकरी और बावनकुले की जनसभाओं से मांगे जाएंगे वोट ⁕
  • ⁕ चांदी के भाव में उछाल का दौर जारी; नागपुर सराफा बाजार में 2,53,500 प्रति किलो पर पहुंची चांदी ⁕
  • ⁕ Bhandara: लाखोरी गांव के पास घूम रहे तीन भालू, इलाके में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नकली एमडी बिक्री विवाद में युवक पर जान लेवा हमला, चाकू मार कर किया गंभीर रूप से घायल ⁕
Nagpur

Parshivni: पेंच नदी के किनारे स्थित पालोरा घाट से करोड़ों की रेत तस्करी, प्रशासन को नहीं कोई खबर


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाली पेंच नदी के किनारे स्थित पालोरा रेती घाट से रेती तस्कर करोडों रूपए की रेती चुरा कर ले गए. राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन को कानों कान खबर भी नहीं लग पाई. स्थानीय नागरिकों के द्वारा आवाज उठाने के बाद राजस्व विभाग ने मार्ग में गढ्ढा खोद कर रेती तस्करी के मार्ग को अवरूद्व कर दिया.

जिलाधिकारी के द्वारा नागपुर जिले के सभी रेती घाटों को अधिकारिक रूप से बंद किया गया हैं. इसके बाद भी घोघरा, बाबुलवाड़ा, मेंहदी, पिपला, गवना, गरंडा, डोरली, बखारी, माहुली से बड़े पैमाने पर रेती की तस्करी हो रही हैं. प्रशासन की नाक के नीचे हो रहीं इस रेती तस्करी पर कानों कान खबर नहीं लग पा रही हैं, या फिर प्रशासनिक या राजनितिक दबाव में कार्यवाही नहीं हो पा रही हैं.

जानकारों के अनुसार पालोरा रेती घाट से लगभग 5 फिट उंचाई एवं 20 फिट चौंडी तथा लगभग 200 मीटर लंबे क्षेत्र की रेती तस्करों के द्वारा चुराने के बाद प्रशासन ने इस घाट के आवागमन मार्ग पर गढ्ढा खोद कर मार्ग को अवरूद्व कर दिया हैं.