logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Parshivni: पुलिस पाटिल ने भागीमाहरी-पेढ़री ग्राम पंचायत क्षेत्र में हड़पी जल सिंचन विभाग की 5 एकड़ जमीन


नागपुर: पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाली भागीमाहरी-पेढ़री ग्राम पंचायत क्षेत्र में कार्यरत पुलिस पाटील देवानंद शेंडे पर जल सिंचन विभाग की 5 एकड़ जमीन हड़प कर उस जमीन पर लाजिंग एंड बोर्डिंग चलाने सहित अवैध ईंट भट्टा चलाने को लेकर स्थानीय सरपंच के द्वारा प्रकरण की लिखित शिकायत राज्यमंत्री एड आषिश जायसवाल सहित पारशिवनी पुलिस से की गई है.  

भागेमाहरी-पेढ़री सरपंच ज्योति भोंडेकर के अनुसार पुलिस पाटिल के द्वारा अपने सरकारी पद का प्रयोग करते हुए बड़े पैमाने पर अवैध मुरूम उत्खनन करने के साथ ही जल सिंचन विभाग की 5 एकड़ जमीन हड़प कर उसमें ईंट भट्टा चलाने तथा इसी अवैध भूमि पर लाजिंग एंड बोर्डिंग चलाने,खाना पकाने के लिए सागवन की लकड़ियों का प्रयोग करने, सरकारी टैक्स के चेक बाउंस करने सहित कई आरोप लगाएं है. 

इस प्रकरण को लेकर राज्य मंत्री एड आषिश जायसवाल सहित पारशिवनी पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत में मांग की गई है कि, पुलिस पाटिल का पद निरस्त कर किसी योग्य व्यक्ति को यह पद आवंटित किया जाए.इस प्रकरण में पुलिस पाटिल से संपर्क करने पर उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है.