logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार


भंडारा: महाराष्ट्र राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में एक कनिष्ठ सहायक को सब्सिडी दिलाने के लिए 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने की। 

रिश्वत लेने वाले का नाम रत्नघोष ऋषिजी हुमने है। शिकायतकर्ता की पत्नी मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना (सीएमईजीपी) की लाभार्थी हैं। उन्होंने कंक्रीट मिक्सर मशीन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। योजना के तहत 19 लाख 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ था। कनिष्ठ सहायक रत्नघोष हुमने ने 35 प्रतिशत यानी 7 लाख रुपये की सब्सिडी दिलाने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने 15 अक्टूबर को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में शिकायत दर्ज कराई। हुमने ने पहली किस्त के रूप में 15,000 रुपये लेने की सहमति दी। इसके बाद विभाग ने जाल बिछाया और आरोपी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।