logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कन्हान में चार पहिया वाहन ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, कार में सवार एक युवक की मौत, सात अन्य गंभीर रूप से घायल


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना अंतर्गत एक स्कार्पियो ने खड़े ट्रक को पीछे से मार दी. इस जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत होगी और सात अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतक प्रज्वल चव्हाण अपने दोस्त चेतन वाडीभस्मे, प्रणय कडु, प्रियंश बावने,आकाश सोने कर, रितिक चरडे, रितिक गड़े सभी निमखेडा बोरडा निवासी तथा प्रणय घोडेस्वार भंडारा जिले के मोहाडी तहसील के बोधनी गांव निवासी सहित सभी  मित्र वर्धा जिले के सिंधी रेलवे के एक गांव में तान्हा पोला पर्व में शामिल होने स्कार्पियो से गए थे. वर्धा से वापस आते समय रात 1.45 बजे के लगभग स्कार्पियो गाड़ी के चालक ने खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. 

इस भीषण हादसे में प्रज्वल चव्हाण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सभी 7 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. कन्हान पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर सभी घायलों एवं मृतक को कामठी उपजिला रूग्नालय पहुंचाया गया. ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।