logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Parshivni: पारशिवनी में रेती तस्करी का खुला खेल, पालोरा रेती घाट से करोड़ों की रेती चोरी


नागपुर: जिले में अवैध रेती तस्करी एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पारशिवनी तहसील के अंतर्गत पेंच नदी किनारे स्थित पालोरा रेती घाट से करोड़ों रुपये की रेती तस्करी का मामला सामने आया है, जहां लंबे समय तक बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन होता रहा और प्रशासन को भनक तक नहीं लगी।

नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत पेंच नदी के किनारे स्थित पालोरा रेती घाट से रेती तस्करों ने करोड़ों रुपये की रेती अवैध रूप से निकाल ली। हैरानी की बात यह है कि राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन को इसकी कोई सूचना नहीं मिल पाई। स्थानीय नागरिकों द्वारा आवाज उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तस्करी के मार्ग को अवरुद्ध करने के लिए रास्ते में गड्ढा खोद दिया गया।

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी द्वारा नागपुर जिले के सभी रेती घाटों को आधिकारिक रूप से बंद किए जाने के बावजूद घोघरा, बाबुलवाड़ा, मेंहदी, पिपला, गवना, गरंडा, डोरली, बखारी और माहुली क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर रेती तस्करी जारी है। यह तस्करी प्रशासन की नाक के नीचे हो रही है, लेकिन अब तक न तो ठोस कार्रवाई हो सकी है और न ही किसी बड़े तस्कर पर शिकंजा कसा गया है।

जानकारों का कहना है कि पालोरा रेती घाट से लगभग 5 फीट ऊंचाई, 20 फीट चौड़ाई और करीब 200 मीटर लंबे क्षेत्र की रेती निकाली जा चुकी है। सवाल यह उठ रहा है कि जब जिले के सभी रेती घाट बंद हैं, तो फिर यह तस्करी कैसे और किसके संरक्षण में हो रही है। अब स्थानीय नागरिकों की मांग है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

देखें वीडियो: