logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर जिला सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में ‘आईएसआई मद्रास टाइगर’ का नाम


नागपुर: नागपुर जिला सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई है, जिसमें 'आईएसआई मद्रास टाइगर' के नाम का उल्लेख किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद राहत की सांस ली।

नागपुर जिला सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसमें संदिग्ध रूप से “आईएसआई मद्रास टाइगर” का नाम लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

धमकी के बाद डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को न्यायालय परिसर में तैनात कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच की गई, लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला। एहतियातन कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। फिलहाल किसी भी विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच पूरी होने तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम बनाए रखे जाएंगे।