logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Wardha

Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक


वर्धा: जिले के सेलू से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे देख आपका कलेजा कांप जाएगा। सेलू पुलिस स्टेशन के ठीक सामने एक 20 वर्षीय सिरफिरे कार सवार ने स्कूली छात्राओं को अपनी कार से बेरहमी से कुचल दिया। यह पूरी वारदात पास के ही सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे मौत बनकर आई एक कार ने मासूम बच्चियों को हवा में उछाल दिया।

सेलू शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे सुरक्षित चल रही स्कूली छात्राओं को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन छात्राएं सड़क पर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में श्रेया शिंदे नाम की छात्रा, जो झडशी की रहने वाली है, उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

इस खौफनाक मंजर को देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। टक्कर मारने के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद नागरिकों ने जांबाजी दिखाते हुए पीछा किया और उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम सौरभ बलीराम वाघमारे है, जिसकी उम्र महज 20 साल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस स्टेशन के सामने ही हुई इस वारदात के बाद आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शहर के बीचों-बीच और पुलिस थाने के ठीक सामने हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और अभिभावकों में डर का माहौल है। अब देखना यह होगा कि इस बेखौफ आरोपी के खिलाफ प्रशासन कितनी कड़ी कार्रवाई करता है।