logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

सूदखोरी का कहर! चंद्रपुर में साहूकारों की दरिंदगी, एक लाख का कर्ज़ 47 लाख बना; कर्ज चुकाने किसान ने बेच दी किडनी


चंद्रपुर: ज़िले से दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे सिस्टम की संवेदनहीनता को बेनकाब कर दिया है। अवैध साहूकारों की सूदखोरी और अमानवीय दबाव ने एक किसान को इस कदर तोड़ दिया कि कर्ज़ चुकाने के लिए उसे अपनी ही किडनी बेचनी पड़ी। यह घटना सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि किसान की मजबूरी और प्रशासनिक नाकामी की सबसे डरावनी तस्वीर है।

चंद्रपुर जिले के नागभीड़ तालुका में अवैध साहूकारों की क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। महज़ एक लाख रुपये के कर्ज़ के बदले एक किसान से 74 लाख रुपये तक वसूले गए और अंततः उसे अपनी ही किडनी बेचने के लिए मजबूर कर दिया गया। पीड़ित किसान की पहचान रोशन शिवदास कुळे (उम्र 35 वर्ष, निवासी मिंथूर गांव) के रूप में हुई है। इस मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित किसान रोशन कुळे ने दुग्ध व्यवसाय के लिए 15 से 20 गायें खरीदी थीं, लेकिन लम्पी बीमारी के कारण कई पशुओं की मौत हो गई और उनका व्यवसाय भारी नुकसान में चला गया। आर्थिक संकट में फंसने के बाद उन्होंने ब्रह्मपुरी के कुछ अवैध साहूकारों से एक लाख रुपये का कर्ज़ लिया। इसके बाद चार से पांच लोगों के एक गिरोह ने उन पर भारी ब्याज लगाकर लगातार धमकी, दबाव और मारपीट शुरू कर दी।

कर्ज़ चुकाने के लिए रोशन कुळे ने अपनी दोपहिया वाहन, ट्रैक्टर और साढ़े तीन एकड़ खेती की ज़मीन तक बेच दी, लेकिन इसके बावजूद ब्याज का बोझ कम नहीं हुआ। साहूकारों की प्रताड़ना से टूटकर अक्टूबर 2024 में रोशन ने यूट्यूब पर जानकारी खोजकर कंबोडिया जाकर करीब आठ लाख रुपये में अपनी किडनी बेच दी। आरोप है कि यह पूरी राशि भी साहूकारों ने हड़प ली।

इस मामले में ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120(बी), 326, 342, 294, 387, 506, 34 और महाराष्ट्र साहूकारी अधिनियम 2014 की धारा 39 व 44 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में किशोर रामभाऊ बावनकुले, लक्ष्मण पुंडलिक उरकुड़े, प्रदीप रामभाऊ बावनकुले, संजय विठोबा बल्लारपुरे, मनीष पुरुषोत्तम घाटबांधे और सत्यवान रामरतन बोरकर (सभी निवासी ब्रह्मपुरी) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, पैसों के लिए साहूकारों द्वारा किसान को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई रकम के रिकॉर्ड के आधार पर यह आशंका मजबूत है कि साहूकारों की प्रताड़ना के कारण ही किसान को किडनी बेचनी पड़ी। पूरे मामले की गहन जांच जारी है। 

देखें वीडियो: