logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: ब्रेक फेल होने से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घुसी एसटी बस, बड़ा हादसा टला


नागपुर: नागपुर के हिंगणा शिवाजी चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ब्रेक फेल होने के कारण राज्य परिवहन महामंडल की एक एसटी बस सीधे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में जा घुसी। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार नागपुर के इमामबाड़ा डिपो की  एसटी बस क्रमांक MH-40 N 9605 कान्होलीबारा से नागपुर शहर की ओर जा रही थी। मोंढा गांव के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक प्रकाश चौधरी ने इसकी सूचना तुरंत डिपो प्रबंधन को दी। इसके बावजूद बस हिंगणा शहर में प्रवेश कर गई।

शाम करीब साढ़े छह बजे, जब बस हिंगणा शिवाजी चौक पर पहुंची, तो चालक का नियंत्रण पूरी तरह से छूट गया और बस चौक के सामने स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में जा घुसी। हादसे में दुकानों के सामने खड़ी दो दोपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि बस दुकानों के शटर के ठीक सामने रुक गई, जिससे बड़ा नुकसान और जनहानि टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही हिंगणा पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से बस को हटाया गया, जिसके बाद यातायात को फिर से सुचारू किया गया। फिलहाल पुलिस उपनिरीक्षक ताजने मामले की जांच कर रहे हैं। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहनों की तकनीकी जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।