logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: यशोधरा नगर में अपराधी ने पड़ोसी पर किया जानलेवा हमला, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद


नागपुर: शहर के यशोधरानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या के प्रयास का एक  मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने  शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और मामूली बात को लेकर हुए विवाद में उसने इस  वारदात को अंजाम दिया था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती लुबिनी बुद्ध विहार के पास, पांच क्वार्टर, बिनाकी ले-आउट इलाके में घटी। शिकायतकर्ता रितिक सुनील वासनिक हैं जो केले बेचने का ठेला चलाते हैं। घटना वाली रात वह अपने काम से घर लौटकर सो रहे थे। इसी दौरान बाहर से झगड़े की आवाज आने पर वे घर से बाहर निकले। बाहर देखा तो आरोपी सुजल उर्फ काल्या सुनील कोकेडिया की पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। 

पूछताछ करने पर सोनिया ने बताया कि आरोपी ने उनके घर पर ईंट फेंकी थी। जब शिकायतकर्ता ने आरोपी से इस बारे में सवाल किया तो आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से लोहे का कोयता लाकर शिकायतकर्ता के सिर पर वार किया। हालांकि, शिकायतकर्ता ने समय रहते वार से बचकर अपनी जान बचा ली।

घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को काबू में किया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने शिकायतकर्ता के कार्यस्थल पर जाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है