logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कैदी के पास से मिले गांजा और मोबाइल मिलने के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित तीन की जाँच शुरू


नागपुर: अदालत में पेशी के बाद कैदी को जेल में वापस लाये जाने के दौरान जप्त गांजा और मोबाइल बैटरी के मामले पुलिस सख़्त हो गई है। इस मामले में जेल से अदालत और अदालत से वापस जेल जाने के दौरान कैदियों की सुरक्षा में लगे पांच पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। इस मामले की प्राथमिक जाँच के बाद पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के निर्देश पर 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है जबकि तीन पर विभागीय जाँच शुरू कर दी गई है। निलंबित किये अधिकारीयों के नाम हेड कॉन्स्टेबल प्रकाश मुसाडे और अपरोली सेल के एनपीसी हेमराज राउत हैं। 

नागपुर पुलिस के एसीपी निलेश पालवे ने बताया कि इस मामले की पुलिस सघन जाँच करेगी लेकिन प्राथमिक जाँच के बाद सुरक्षा में नियुक्त किये गए पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई है। इतना ही नहीं अदालत परिसर में कैदी सूरज कनोड़े को गांजा और मोबाइल की बैटरियां देने वाले उसके तीन साथियों को खापरखेड़ा से गिरफ़्तार किया गया है।

जेल के भीतर अदालत से पेशी के बाद लाये गए कैदी द्वारा गांजा और मोबाइल की बैटरियां ले जाने के मामले के बाद अब पुलिस सख़्त हो गई है। एसीपी नीलेश पालवे ने बताया कि इस बात की संभावना है की जेल के भीतर बंद अन्य कैदियों ने सूरज को गांजा या मोबाइल की बैटरियां लाने के लिए कहां हो इसके लिए उसे पैसे का भुगतान भी जेल में बंद कैदियों द्वारा किया गया हो इसलिए अब जेल में बंद सभी कैदियों के सामानों की तलाशी ली जायेगी।

कुख़्यात बदमाश है सूरज कनोड़े 


सूरज कनोड़े एक कुख्यात बदमाश है जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज है.वर्ष 2019 के एक मामले में उस पर मकोका लगाया गया है.सोमवार को उसे पेशी के लिए अदालत लाया गया था.जहां कोर्ट परिसर में वकील द्वारा दी गई फ़ाइल के ऊपरी हिस्से में 50 ग्राम गांजा और 15 छोटे मोबाइल की बैटरियां बरामद हुई थी.

वकील का ड्रेस पहने व्यक्ति ने दी थी फ़ाइल 


एसीपी नीलेश पालवे ने बताया की उन्हें सूरज को जेल लाने ले जाने वाले पुलिस कर्मियों ने बताया कि वकील का ड्रेस पहले किसी व्यक्ति ने उसे फ़ाइल दी थी.और बताया था की इसमें चार्जशीट और अन्य दस्तावेज है.कैदी को उसकी चार्जशीट और अन्य क़ानूनी दस्तावेज देखने पढ़ने की अनुमति होती है इसलिए सूरज को फ़ाइल साथ में रखने की अनुमति दे दी गई.लेकिन जेल में कैदियों की जाँच कर रहे गार्ड को फ़ाइल का साइज़ देखकर शक हुआ जब उसकी जाँच की गई तो उसमे गांजा और मोबाइल की बैटरियां बरामद हुई.

यह भी पढ़ें: