logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चार्जशीट की फ़ाइल में गांजा और मोबाईल की बैटरियां छुपाकर जेल के भीतर ले जा रहा कैदी गिरफ़्तार


नागपुर -नागपुर का जेल प्रशासन एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। कोर्ट में पेशी के बाद दोबारा जेल लौट रहे एक कैदी के पास से  गांजा और मोबाइल फोन की बैटरियां  मिलने से शहर पुलिस और जेल के अधिकारियों में खलबली मच गई। गांजे और मोबाईल बैटरियों के साथ पकड़ा गया कैदी सूरज कावले एक कुख्यात अपराधी है जिसके खिलाफ डैकती,लूटपाट समेत कई संगीन अपराध दर्ज है.अब जेल में गांजा पहुँचाने के आरोप में उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। 

नागपुर जिले के खापरखेड़ा निवासी 22 वर्षीय सूरज कावले के खिलाफ डकैती, लूटपाट सहित कई गंभीर मामले दर्ज है. 2019 में ग्रामीण पुलिस ने उसके खिलाफ मकोका की कार्रवाई की है. इसके बाद से वह साथियों सहित जेल में है. सूत्रों के अनुसार सूरज की सोमवार को उसकी मकोका कोर्ट में पेशी थी. शहर पुलिस की आरोपी पेशी सेल के कर्मचारी सूरज को जेल से 4 कैदियों के साथ मकोका कोर्ट ले गए. वहां पेशी खत्म होने के बाद उन सभी को जेल ले आए. दोपहर 2.30 बजे पुलिसकर्मी सूरज के साथ जेल के मेन गेट पर पहुंचे. सूरज के पास दस्तावेज़ की फाइल थी। जिसमें 51 ग्राम गांजा और 15 मोबाइल की बैटरी छिपाकर रखी गई थी. 

इस वजह से हुआ शक 
सूरज के जेल वापस लौटने पर उसके पास जो फ़ाइल थी वह थोड़ी फूली नज़र आ रही थी.जिसे देखकर सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ.संदेह होने पर सूरज की तलाशी ली गई. इसके बाद उन्होंने फाइल की जांच की. जब फाइल को खोला गया तो उसमें छुपा कर रखा गया गांजा और बैटरी बरामद हुई। सुरक्षा कर्मियों ने जेल अधिकारियों को तत्काल इसकी सूचना दी गई जिसके बाद धंतोली पुलिस भी जेल पहुंची. पुलिस तथा जेल अधिकारियों ने सूरज से पूछताछ की.  

हाल में जेल से मोबाइल,मादक पदार्थ मिलने के साथ ही कैदियों से मारपीट की घटनाएं हो रही है.  सूरज कावले ने पूछताछ में मित्र द्वारा फाइल  दिए जाने की बात बताई है। वहीं उसकी निगरानी में तैनात आरोपी पेशी सेल के पुलिस कर्मी वकील के अटॉर्नी द्वारा फाइल देने का बता रहे है. सूरज के मित्र,अटॉर्नी के साथ पुलिसकर्मी भी संदेह के घेरे में है. सूत्रों का कहना है कि काफी समय से फाईल की आड़ में अक्सर मादक पदार्थ और बैटरी जेल में पहुंच रही है. फिलहाल शिकायत मिलने के बाद धंतोली पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें आगे की जांच की जा रही है।