logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: विधायक कारेमोरे के राइस मिल परिसर में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत से भरे 17 टिप्पर जब्त


भंडारा: राजस्व विभाग की टीम ने भंडारा ज़िले के मोहगांव देवी (वरठी) में विधायक राजू कारेमोरे के स्वामित्व वाली जय गुरुदेव (जय किसान) राइस इंडस्ट्री, पर बड़ी छापेमारी कर अवैध रेत परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे 17 टिप्पर जब्त किए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में टिप्परों की जब्ती जिले में पहली बार होने से खनन और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई शाम करीब 5.30 बजे वरठी–तुमसर मार्ग पर स्थित राइस मिल के पीछे के हिस्से में की गई, जहां बड़ी मात्रा में टिप्पर छिपाकर रखे गए थे। मौके पर तुमसर और भंडारा के उपविभागीय अधिकारी, जिला खनन अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मंडल अधिकारी, तलाठी सहित अन्य राजस्व कर्मचारी मौजूद थे। 

फिलहाल जब्त किए गए टिप्परों में भरी रेत के मालिक कौन हैं, अवैध तस्करी के सूत्रधार कौन हैं, और यह रेत कहां से लाई गई तथा कहां ले जाई जा रही थी, इन सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध रेत तस्करों में भय का माहौल है।