logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: प्रेम संबंध के शक में सनसनीखेज वारदात, नाबालिग लड़की और उसके भाई पर चाकू से जानलेवा हमला


नागपुर: शहर से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्रेम संबंधों के शक ने हिंसक रूप ले लिया. यशोधरा नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की और उसके भाई पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है, जबकि आरोपी वारदात के बाद से फरार हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

नागपुर के यशोधरा नगर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों के शक ने खौफनाक मोड़ ले लिया। पिली नदी परिसर  में एक नाबालिग लड़की और उसके भाई पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. आरोपी कुणाल संतापे  ने पहले युवक के साथ गाली-गलौज की और फिर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. जब नाबालिग लड़की बीच-बचाव करने आई, तो उस पर भी बेरहमी से हमला किया गया। दोनों घायलों को तुरंत मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर  रही है.

जांच में खुलासा हुआ  कि कुणाल पीड़िता के पड़ोस में रहता है और उसके नाबालिग के साथ प्रेम संबंध थे.हालांकि परिजनों को इसका पता चलने के बाद नाबालिग ने उससे दूरी बना ली थी. इसी बात को लेकर आरोपी कुणाल  चिड़ा हुआ था, उसे आशंका थी कि पीड़ित नाबालिग का किसी और से प्रेम संबंध हो गए और जिसके चलते ही उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया.