logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर शहर के मानकापुर थाना क्षेत्र में अपराध शाखा यूनिट नंबर 5 ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से देशी बनावटी की पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,  अपराध शाखा यूनिट 5 को गुप्त सूचना मिली थी कि झिंगाबाई टाकळी इलाके के उज्ज्वल नगर, गोधनी रोड पर रहने वाला एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियार अपने घर में रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक विनायक गोल्हे के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई की और दो पंचों की मौजूदगी में आरोपी के घर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक सुरेशसिंह चौहान,  के कब्जे से एक देशी बनावटी अग्निशस्त्र,  और 12 बोर के दो  कारतूस जब्त किए। जब्त हथियार और कारतूस की कुल अनुमानित कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने यह हथियार करीब दो महीने पहले मध्यप्रदेश के सागर से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था।

बिना लाइसेंस अवैध रूप से हथियार रखने पर आरोपी के खिलाफ मानकापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के तार किसी बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।