logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: ओवरटेक विवाद में हैंडलूम कारोबारी के बेटों से मारपीट, 6 आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र से मारपीट की एक घटना सामने आई है, जहां हैंडलूम कारोबारी के दो बेटों पर हमला किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 8 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लकड़गंज निवासी जयेश हासानी रविवार रात अपने भाई जीतेश के साथ छापरू नगर स्थित अपने पुराने घर में कुत्तों को भोजन देने गए थे। इसी दौरान छापरू नगर से आंबेडकर चौक के बीच चार दोपहिया वाहनों पर सवार 8 युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जब जयेश ने वाहन नहीं रोका, तो आरोपियों ने उनका पीछा किया और रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

घटना की जानकारी मिलते ही जयेश के पिता मौके पर पहुंचे और हमलावरों का पीछा किया, लेकिन सभी आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने लकड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ित द्वारा पीछा करते हुए बनाए गए वीडियो और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

हिरासत में लिए गए आरोपियों में करण दीपक आहूजा, वंश किशोर गेही, संस्कार मुकेश किंग्रे, करण राजेश थुठेजा, अनिषकुमार दिलीपकुमार चौंडा और दिनेश चंद्रकुमार वाधवा शामिल हैं।  फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।