logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: महाराष्ट्र पुलिस रेजिंग सप्ताह, जप्त 37 लाख की अवैध शराब व प्रतिबंधित मांझा नष्ट


नागपुर: नागपुर के कलमना यार्ड परिसर में बुधवार को महाराष्ट्र पुलिस रेजिंग सप्ताह के उपलक्ष्य में  जोन-5 के अंतर्गत जप्त की गई अवैध शराब और प्रतिबंधित नायलॉन मांजे को नष्ट किया गया। इस कार्यक्रम में जॉइंट सीपी नवीन चंद्र रेड्डी, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जोन-5 अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों से कुल 526 मामलों में लगभग 27 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई थी, जिसे आज विधिवत रूप से नष्ट किया गया। इसके अलावा 30 अलग-अलग अपराधों में जब्त किए गए करीब 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के प्रतिबंधित नायलॉन मांजे को भी नष्ट किया गया।

इस अवसर पर पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रतिबंधित शराब और नायलॉन मांजे का उपयोग न करें, क्योंकि इससे जनहानि की आशंका बनी रहती है। साथ ही अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आवाहन किया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले अवैध शराब की बिक्री और तस्करी में शामिल करीब 30 अपराधियों को जोन-5 अंतर्गत नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से तड़ीपार किया जा चुका है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाइयां आगे भी सख्ती से जारी रहेंगी।