logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Parshivni: कन्हान थाना क्षेत्र में एनडीपीएस विभाग की कार्रवाई, दो गिरफ्तार, पांच लाख रुपये का गांजा जब्त


नागपुर: पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाले कन्हान थाना क्षेत्र में एनडीपीएस विभाग ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. दस्ते ने आरोपियों के पास से गांजा सहित अन्य साहित्य को मिलाकर कुल 5 लाख 34 हजार 620 रूपए मुल्य का माल जब्त किया गया है.

राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 पर स्थित श्री सीताराम हनुमान मंदिर के पास दो अज्ञात युवकों की हरकतों को लेकर पुलिस विभाग के द्वारा की गई कार्यवाही में एनडीपीएस एवं स्थानीय पुलिस की टीम के द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई. 

इस कार्रवाई में चित्रकूट कर्वी मुसीवाल निवासी अमीत रामदीन रैकवार (34) तथा उत्तर प्रदेश जिला बांदा ग्राम पैलानी निवासी अमीततेंद्र उर्फ जीतू जयकरणसिंह यादव (28) को गिरफ्तार कर लिया गया. इनके पास से 24 किलों 250 ग्राम गांजा जब्त किया गया है. 

पुलिस की इस कार्यवाही में मोबाईल फोन,सूटकेस,नगदी राशी को मिलाकर 5 लाख 34 हजार 620 रूपए का माल जब्त किया गया है. यह गांजा उडिसा राज्य से लाकर उत्तरप्रदेश ले जाने की तैयारी आरोपियों के द्वारा की गई थी.

प्रकरण को लेकर पुलिस हवलदार दिनेश अजबराव गाडगे की शिकायत पर एनडीपीएस की कलम 8 (क),20 (ब) ii (क),22,29 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं. प्रकरण में स्थानीय पुलिस एवं एनडीपीएस की टीम के सदस्यों का सहभाग रहा.