logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: क्राइम ब्रांच ने घातक हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद


अमरावती: अमरावती महानगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कड़े कर दी है। पुलिस कमिश्नर राकेश ओला के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने समाजकंटकों और घातक हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई शुरू की है।

अमरावती शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अमरावती महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर समाजकंटकों और घातक हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस इंस्पेक्टर संदीप चव्हाण के नेतृत्व में गोपनीय सूचना के आधार पर बडनेरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बगिया टी-पॉइंट इलाके में कार्रवाई की गई।

इस दौरान कमर पर बंदूक टांगे खड़े नावेद प्रतीक उर्फ पाध्या विनोद कैथवास (20 वर्षीय, निवासी माताफैल, जूनीवस्ती, बडनेरा) को बड़ी सावधानी से हिरासत में लिया गया। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही अमरावती पुलिस कमिश्नरेट में गंभीर अपराध दर्ज हैं। इस मामले में आरोपी के खिलाफ बडनेरा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और MPOCA की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।