logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: अज्ञात वाहन ने दोपहिया को मारी टक्कर, व्यक्ति की हुई मौत


भंडारा: भंडारा शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में न्यूज़पेपर डिस्ट्रीब्यूटर की मौत हो गई। यह घटना चोले हॉस्पिटल के सामने हाईवे पर उस समय हुई, जब न्यूज़पेपर वितरक शंकर पटले (उम्र 45) मोपेड स्कूटी से समाचार पत्र वितरित कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शंकर पटले की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।