logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: कवि कुलगुरू कालीदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरू और उनकी पत्नी की मृत्यु, सोमवार को चालक की भी उपचार के दौरान मौत


नागपुर: जिले की रामटेक तहसील अंर्तगत स्थित कवि कुलगुरू कालीदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ हरेराम त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी बदामी त्रिपाठी की एक सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत हो गई थी. इस दुर्घटना में गंभीर रूप ले घायल कार चालक वैभव मिश्रा की भी सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई.

कुलगुरू डॉ हरेराम त्रिपाठी अपनी पत्नी बदामी त्रिपाठी एवं कार चालक वैभव मिश्रा के साथ मऊ-कुशीनगर महामार्ग से अपने पैतृक गांव देवरिया जा रहे थे. इसी महामार्ग पर 23 अगस्त की सुबह 6 बजे उनकी ब्लैक इनोवा कार खड़े ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में दोनों पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई थी. जबकि इनोवा कार चालक वैभव मिश्रा इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. 

वहीं, आज सोमवार को चालक वैभव मिश्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई. ज्ञात हो की इनोवा कार कुल गुरु हरेराम त्रिपाठी स्वयं चला रहे थे. उत्तर प्रदेश के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत यह दुर्घटना हुई थी.