Nagpur: सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक, कर्मचारी मंडल के अध्यक्ष सतीश डागोर ने रखी मांगें
नागपुर: मनपा मुख्यालय के आयुक्त सभा कक्ष में बुधवार को सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई। नागपुर महानगरपालिका की सफाई कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को तुरंत निपटाने के निर्देश महापौर निता ठाकरे ने प्रशासन को दिए।
इस बैठक में महाराष्ट्र राज्य सफाई कामगार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सतीश डागोर, उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति सभापति शिवाणी दाणी-वखरे, मनपा आयुक्त डॉ. विपीन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सफाई कर्मचारी प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक के दौरान राज्य सफाई कामगार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सतीश डागोर ने महापौर निता ठाकरे से लाड-पागे समिति की सिफारिशों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की। सफाई कामगारों के 1975 से अब तक लंबित मामले, खारिज मामले, ऐवजदार और अधिकांश मामले हल करने के लिए सकारात्मक कदम उठाने की अपील की।
साथ ही, सफाई कर्मचारियों के बच्चों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए जोन स्तर पर या मनपा स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया। महापौर निता ठाकरे ने सफाई कामगारों के सभी लंबित मामलों को तुरंत हल करने का आश्वासन सतीश डागोर को दिया। मनपा आयुक्त डॉ. विपीन ने भी प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं को जल्द हल करने के निर्देश दिए।
admin
News Admin