logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

अनिल देशमुख को फिर मिली बड़ी राहत,जमानत रद्द करने की ईडी की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की ख़ारिज


नई दिल्ली- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख जो इन दिनों जेल में है.उनकी मुश्किलें छटती नज़र आ रही है.देशमुख को मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा दी गयी जमानत के विरोध में ईडी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गयी याचिका को ख़ारिज कर दिया गया है.सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को देशमुख के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा सकता है.कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्णय पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है.हाईकोर्ट ने देशमुख को दिल से जुडी बीमारी के इलाज के लिए जमानत दिए जाने को मंजूरी दी थी जिसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

देशमुख के मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद है.यह केस ईडी से संबंधित है जिसमे 4 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने जमानत को मंजूरी प्रदान की है.उन पर सीबीआई द्वारा भी मामले दर्ज है लेकिन इसमें अब तक उन्हें जमानत नहीं मिली है.देशमुख को एंजियोग्राफी के लिए जमानत दी गयी है.