logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

World Population: आठ अरब हुई दुनिया की आबादी, 12 साल में 100 करोड़ बढ़ी जनसंख्या


नई दिल्ली: दुनिया की जनसख्या (Population) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसके तहत 15 नवंबर 2022 को पृथ्वी में लोगों की मौजूदगी आठ अरब यानी 800 करोड़ पार (World Population) कर गई है। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र ने रिपोर्ट जारी इस बात की घोषणा की। रिपोर्ट के अनुसार, जनसंख्या में पिछले 12 साल में 100 करोड़ लोग बढ़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मानव की औसत उम्र बढ़कर 72.8 हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, 2030 तक पृथ्वी पर 850 करोड़, 2050 तक 970 करोड़ और 2100 तक 1040 करोड़ लोग हो सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट में जनसंख्या वृद्धि में होने वाली रफ़्तार को धीमा बताया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, कई देशों में प्रजनन क्षमता में गिरावट आई है। वहीं जनसंख्या 1950 के बाद से सबसे धीमी दर से बढ़ रही है। वर्ष 2020 में एक प्रतिशत से भी कम हो गई है।

रिपोर्ट में महिला और पुरुष के उम्रको लेकर भी बड़ा दावा किया है। जिसके तहत मानव की औसत उम्र भी बढ़कर 72.8 वर्ष हो चुकी है। पिछले 20 साल में यह करीब नौ साल बढ़ी है। वहीं महिलाएं पुरुषों से औसतन 5.4 वर्ष अधिक जीती हैं। उनकी औसत उम्र 73.4 वर्ष और पुरुषों की 68.4 वर्ष आंकी गई है। 2050 तक एक मनुष्य औसतन 77.2 वर्ष तक जियेगा।

रिपोर्ट में दावा किया है कि, 2023 तक भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा जनसख्या वाला देश बन जाएगा। इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स इवेल्यूएशन की रिपोर्ट की मानें तो 78 साल बाद भारत में टीएफआर 1.29 पर होगी, जो यूएन के आकलन 1.69 से कहीं कम है। भारत की आबादी साल साल 2100 में निर्धारित अनुमान से 43.3 करोड़ तक कम हो सकती है।