logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

Nagpur big Breaking- पीएफआई के निशाने पर थे बीजेपी और संघ के बड़े नेता,आरएसएस के दशहरे रैली की भी निकाली गयी थी जानकारी


नई दिल्ली -पीएफआई पर शुरू कार्रवाई के बीच एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हमले से जो खबर छापी गयी है उसके मुताबिक पीएफआई के निशाने पर भाजपा और आरएसएस के बड़े नेता निशाने पर थे और इतना ही नहीं नागपुर स्थित संघ मुख्यालय भी संगठन के निशाने पर था.यह ख़बर एटीएस के सूत्रों के हवाले से दी गयी है.

गौरतलब हो की केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में पीएफआई पर की गयी छापेमारी में 100 से ऊपर गिरफ्तारियां हुईं थीं. अब महाराष्ट्र एटीएस सूत्रों के हवाले से दी गयी बड़ी खबर में जानकारी दी गयी है की पीएफआई के रडार पर आरएसएस  और बीजेपी के कई बड़े नेता थे. इतना ही नहीं नागपुर  स्थित संघ मुख्यालय भी पीएफआई के निशाने पर था.
खबर के मुताबिक जो सूचना मिली है उसके मुताबिक पीएफआई देश में आरएसएस और बीजेपी के बड़े नेताओं पर हमला करना चाहता था. इसके लिए पीएफआई के सदस्यों ने आरएसएस की दशहरे के दिन होने वाले पथ संचलन की जानकारी भी जुटाई थी. पिछले हफ्ते ही केंद्रीय जांच एजेंसी, सीआरपीएफ और राज्य एटीएस ने पूरे देश के 10 राज्यों में पीएफआई से जुड़े लोगों पर छापेमारी कर सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया था.