logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

रमी खेलने वाले कृषि मंत्री इस्तीफा दें! विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकार को किसानों की आत्महत्याएं नहीं दिख रही


नागपुर: विधानसभा सत्र के दौरान कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का रमी खेलते वीडियो सामने आया है। वीडियो आते ही विपक्षी दल सरकार और कृषि मंत्री पर हमलवार हो गए हैं। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इसको लेकर कोकाटे का इस्तीफा मांगा है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कोकाटे ने कहा कि, "एक तरफ किसान मर रहे दूसरी तरफ कृषि मंत्री रमी खेलते हुए आनंद ले रहे हैं।" कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, "जनता पर अंधी सरकार बैठी हुई है। इसे किसे से कोई लेना देना नहीं है।" 

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि, "आज हर दिन 8 से 10 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसान कर्ज के बोझ तले दबे हैं। फसल बीमा के नियम बदल दिए गए हैं और अब किसानों को पूरी फसल बीमा राशि चुकानी होगी। वोट पाने के लिए एक रुपये में बीमा, लेकिन अब तुम अपना देखो, ऐसी भूमिका लेकर बैठ गई है।"

कोकाटे को मिला नाम मात्र का मंत्री

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि भाजपा ने कोकाटे को नाम मात्र का मंत्री बनाया है। उन्हें कोई अधिकार नहीं दिया गया है। वे कुछ करना ही नहीं चाहेंगे क्योंकि उनके पास अधिकार ही नहीं है। इसलिए उनके पास कोई काम नहीं बचा है, इसलिए वे रम्मी खेल रहे हैं। मेरे महाराष्ट्र को कहाँ ले जाया गया? वडेट्टीवार ने पिछले बयानों का हवाला देते हुए कृषि मंत्री के इस्तीफे की माँग की।

मुख्यमंत्री को इस्तीफे पर फैसला लेना चाहिए।

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि, "महाराष्ट्र में लोगों की हत्या करने वाले विधायकों, उनके साथ घूमने वाले गुंडों, लुंगी पहनने वाले मंत्रियों के साथ क्या हो रहा है। यह सरकार किसानों की रखवाली करने वाली नहीं है। आप खुद देख लीजिए। सरकार में बेईमान लोग बैठे हैं, इसलिए किसान ऐसे धोखेबाज लोगों को सबक सिखाने की अपील कर रहे हैं और मुख्यमंत्री को यह तय करना है कि कृषि मंत्री को उस पद पर बनाए रखना है या नहीं। उन्होंने करुण को याद दिलाया कि उन्होंने पहले भी कई विवादास्पद बयान दिए हैं।"