logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नगर परिषद, पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय, जनता चुनाव में भाजपा और महायुति के साथ- बावनकुले


नागपुर: चंद्रशेखर बावनकुले ने आगामी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को अब तक की सबसे बड़ी जीत मिलने जा रही है, क्योंकि जनता का रुझान पूरी तरह भाजपा और महायुति के पक्ष में दिखाई दे रहा है।  

मनपा चुनाव के लिए महायुति की बैठक में एनसीपी को शामिल नहीं करने के सवाल पर बावनकुले ने कहा कि, पहले चरण में हम शिवसेना नेताओं के साथ बैठक रहे है और उसके बाद एनसीपी नेताओं के साथ बैठक होगी।

चंद्रपुर जिले के नागभीड में एक किसान द्वारा किडनी बेचने को मजबूर होने के गंभीर मामले को लेकर राज्य सरकार सख्त रुख में नजर आ रही है। इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।