logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में किडनी बिक्री प्रकरण को लेकर बच्चू कडू का 3 जनवरी को मोर्चा और नागभीड़ बंद की घोषणा


चंद्रपुर: बच्चू कडू ने चंद्रपुर जिले के किडनी बिक्री प्रकरण में पीड़ित किसान से उसके मिंथुर गांव में जाकर मुलाकात की। पीड़ित किसान से बातचीत के बाद बच्चू कडू ने पूरी शासकीय व्यवस्था पर तीखा रोष व्यक्त किया। कडू ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का गंभीर अपराध है और इसे विकास का विकृत चेहरा बताया। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था जब तीसरे स्थान पर पहुंचने की बात की जा रही है, तब किसानों को अपनी किडनी बेचने की नौबत आना बेहद चिंताजनक है। मुख्यमंत्री विदर्भ क्षेत्र से होते हुए भी इस मामले की जांच तेज़ी से नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण में मानव तस्करी सहित अन्य कड़े कानूनों की धाराएं जोड़ी जाएं, साथ ही विशेष SIT का गठन किया जाए। स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े कथित गैरव्यवहार की जांच के लिए सत्यशोधक समिति नियुक्त करने की भी मांग उन्होंने की। कडू ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई केवल एक किसान तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध साहूकारी पूरे राज्य की समस्या बन चुकी है। बच्चू कडू ने घोषणा की कि 3 जनवरी को पीड़ित किसान के गांव से नागभीड़ तहसील कार्यालय तक एक लॉन्ग मार्च निकाला जाएगा और नागभीड़ बंद किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “पहले किसान अपनी जमीन बेचता था, अब उसे किडनी बेचनी पड़ रही है, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।” इस मुद्दे पर किसी भी पालकमंत्री, विधायक या सांसद के मौके पर न पहुंचने को उन्होंने खेदजनक बताया। कडू ने आरोप लगाया कि कुछ साहूकारों के संबंध भाजपा से हैं और तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “भाजपा राम का नाम लेकर रावण का काम कर रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि चाहे कांग्रेस हो या भाजपा, साहूकारी से जुड़े नेताओं को सभी दलों को बाहर निकालना चाहिए। कडू ने यह भी आरोप लगाया कि यदि इस मामले को हिंदू-मुस्लिम रंग दिया गया होता, तो इसे ज्यादा महत्व मिलता, लेकिन किसान का प्रश्न होने के कारण न सत्ता पक्ष और न ही विपक्ष ने गंभीरता दिखाई। मुख्यमंत्री द्वारा इस मामले का संज्ञान न लेना दुखद है, ऐसी कड़ी आलोचना भी उन्होंने की।