logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Amravati: ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों की घोषणा टली, अब 22 अगस्त को पेश होगी नई रचना


अमरावती: अमरावती ज़िला परिषद के मतदारसंघों की घोषणा एक बार फिर टल गई है। अब नई रचना की घोषणा 22 अगस्त को विभागीय आयुक्त श्वेता सिंघल करेंगी। इस बार कई तहसीलों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

राज्य चुनाव आयोग ने यह अधिकार विभागीय आयुक्त को सौंप दिया है। इससे पहले आयोग के आयुक्त दिनेश वाघमारे और सचिव सुरेश काकाणी ने अमरावती सहित अन्य ज़िलों का दौरा कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी। नागरिकों से आपत्तियाँ और सुझाव भी लिए गए हैं, जिनका असर अंतिम सूची में दिखेगा। नई रचना में कई बदलाव किए गए हैं।

चांदूर रेलवे तहसील का एक निर्वाचन क्षेत्र घटाया गया है, जबकि अचलपुर तहसील में एक नया जोड़ा गया है। मेलघाट को छोड़कर लगभग सभी निर्वाचन क्षेत्रों के नाम बदले गए हैं। कुछ जगहों पर पास के गाँवों को बाहर रखकर दूर के गाँवों को शामिल करने पर नागरिकों ने आपत्ति जताई है। पहले यह अधिकार जिला चुनाव अधिकारी और ज़िलाधिकारी के पास था, लेकिन अब ग्रामविकास विभाग के माध्यम से विभागीय आयुक्त अंतिम घोषणा करेंगे।