logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पूर्व विधायक यशोमति ठाकुर ने की किसानों से मुलाकात, ठाकुर ने पालकमंत्री बावनकुले पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप


अमरावती: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सोयाबीन, कपास और तूर जैसी फ़सलों का भारी नुक़सान हुआ है। हालात का जायजा लेने पहुंचीं कांग्रेस नेत्या यशोमती ठाकूर ने तिवसा तहसील में खेतों का दौरा किया और किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमरावती के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, ‘आप पालकमंत्री हैं तो जनता की चिंता कीजिए, केवल उत्सव में शामिल होने से काम नहीं चलेगा।’"

अमरावती ज़िले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सोयाबीन, कपास और तूर जैसी फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से गिर गई हैं, जिससे किसान हताश और परेशान हैं। इसी पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर तिवसा तहसील के खेतों में पहुंचीं और किसानों के साथ खड़े होकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से संवाद किया और उन्हें सांत्वना दी।

निरीक्षण के बाद प्रतिक्रिया देते हुए ठाकुर ने अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, पालकमंत्री दही हांडी में जाते हैं, लेकिन किसानों के नुकसान पर साधा कलेक्टर से भी बात नहीं करते। नुकसान भरपाई पर कोई बैठक नहीं लेते। इसे आखिर कैसे सहन किया जाए? वोट चोरी करके ही आप सत्ता में आए हैं, यह अब साफ़ हो गया है। आप पालकमंत्री हैं तो लोगों की चिंता कीजिए।"