logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

शरद पवार के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का हमला, पूछा- चुनाव के इतने दिनों तक चुप क्यों रहे, राहुल से मिलने के बाद ही याद क्यों आई?


मुंबई/नागपुर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार के हालिया बयान पर तीखा हमला बोला है। फडणवीस ने सवाल उठाया कि विधानसभा चुनाव के बाद इतने दिनों तक पवार ने यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ही उन्हें यह बात क्यों याद आई? उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "जैसे राहुल गांधी रोज़ सलीम-जावेद की स्क्रिप्ट जैसी काल्पनिक कहानियां सुनाते हैं, वैसा ही हाल कहीं अब शरद पवार का तो नहीं हो गया?"

फडणवीस ने कहा कि, "अब तक पवार साहब ने कभी ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए थे, बल्कि हमेशा कहा था कि मतदान मशीन पर दोष देना सही नहीं है। लेकिन अब अचानक मतदान प्रक्रिया में खामियों की याद क्यों आई?" वहीं आगामी मनपा चुनावों को देखते हुए मतदाताओं में भ्रम फ़ैलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, "चाहे जितना भ्रम फैलाने की कोशिश हो, भारत जैसी पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया कहीं और नहीं है।"

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि वह चुनाव आयोग में शपथपत्र देने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि वे झूठ बोल रहे हैं। अगर शपथपत्र में झूठ पकड़ा गया तो फौजदारी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए रोज़ झूठ बोलकर बचने की कोशिश करते हैं। "ऐसे लोग पक्के पॉलिटिकल पखरू हैं," फडणवीस ने कटाक्ष किया।