logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

School ID Scam: मुख्य आरोपी और पूर्व शिक्षाधिकारी चिंतामन वंजारी को मिली जमानत, नीलेश वाघमारे जेल रवाना


नागपुर: बोगस शालार्थ आईडी घोटाले में मुख्य आरोपी और पूर्व शिक्षाधिकारी चिंतामन वंजारी को अदालत ने जमानत दे दी है। इस बीच, इसी मामले में आरोपी वेतन अधिकारी नीलेश वाघमारे को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद जेल भेजा गया। अदालत ने कहा कि वंजारी को सुनवाई से पहले जेल में रखना सजा देने जैसा होगा, इसलिए उन्हें जमानत दी गई।

बॉगस शालार्थ आईडी घोटाले के मुख्य आरोपी और पूर्व शिक्षाधिकारी चिंतामन वंजारी को प्रथम श्रेणी न्यायालय दंडाधिकारी की अदालत से जमानत मिल गई है। वंजारी के वकील दीपेन जाधव ने अदालत में दावा किया कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के निदेशक महेश पालकर द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में वंजारी का नाम केवल औपचारिकता के आधार पर सामने आया था और वह शालार्थ आईडी के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराए जा सकते।

जांच एजेंसी ने इस प्रकरण में 2,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, और अदालत ने कहा कि पूरी सुनवाई में समय लगेगा। न्यायालय ने यह भी माना कि वंजारी को सुनवाई से पहले जेल में रखना सुनवाई से पूर्व सजा देने के बराबर होगा, इसलिए उन्हें जमानत दी गई।

वहीं, इसी मामले में आरोपी वेतन अधिकारी नीलेश वाघमारे को पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।सरकारी वकील प्रियंका कवाडे ने वंजारी की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि यह मामला आर्थिक अपराध से जुड़ा है और इसमें गैरकानूनी तरीके से शिक्षकों की नियुक्ति कर सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान पहुँचाया गया। हालांकि, दोनों पक्षों की दलीलों के बाद अदालत ने वंजारी को नियमित जमानत मंजूर कर दी।