logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

सरकारी कर्मचारियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर राज्य सरकार सख्त, जारी की गाइडलाइंस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई


मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अहम निर्णय लेते हुए सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के सोशल मीडिया उपयोग पर सख्त दिशानिर्देश (गाइडलाइंस) जारी किए हैं। यह कदम डिजिटल युग में सरकारी मर्यादा, गोपनीयता और जवाबदेही बनाए रखने की दिशा में उठाया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने 28 जुलाई 2025 को सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया उपयोग को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार अब कोई भी शासकीय कर्मचारी फेसबुक, ट्विटर, व्हॉट्सएप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर गोपनीय या भ्रामक जानकारी साझा नहीं कर सकेगा। साथ ही सरकारी पदनाम, वाहन, सरकारी इमारतों की तस्वीरें, या सरकारी लोगो का उपयोग सोशल मीडिया प्रोफाइल या पोस्ट में करना सख्त वर्जित होगा।

गाइडलाइंस में यह भी कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त करता है तो उसे यह स्पष्ट करना होगा कि वह उसका व्यक्तिगत मत है, न कि शासकीय विचार। किसी भी सरकारी योजना, नीति या आदेश से जुड़ी अधूरी या अपुष्ट जानकारी शेयर करने पर भी पाबंदी रहेगी।

यह दिशा-निर्देश राज्य शासन के सभी स्थायी-अस्थायी अधिकारी, संविदा कर्मचारी, निगम-मंडलों और स्वायत्त संस्थाओं के कार्मिकों पर लागू होंगे। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।