logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश से रेल यातायत हुआ प्रभावित, नागपुर सहित विदर्भ से जाने वाली कई ट्रेनें को किया रद्द तो कई के समय में बदलाव


नागपुर: मुंबई में हो रही लगातार बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी साफ दिखाई देने लगा है। भारी बारिश और मौसम की खराब परिस्थितियों को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने नागपुर सहित विदर्भ के विभिन्न जिलों से मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं, कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट, शॉर्ट-ओरिजिनेट और पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाए गए हैं।

मुंबई में पिछले तीन दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। पूरा शहर पानी-पानी हो चुका है। सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक हर जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मौसम की बिगड़ती परिस्थितियों को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने नागपुर सहित विदर्भ के विभिन्न जिलों से मुंबई आने-जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं, कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट, शॉर्ट-ओरिजिनेट और पुनर्निर्धारित करने का फैसला लिया गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाए गए हैं।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी अनुसार, 20 अगस्त को 12140 नागपुर–CSMT सेवाग्राम एक्सप्रेस और 21 अगस्त को 11002 बल्लारशाह–CSMT एक्सप्रेस रद्द रहेगी।  यही नहीं कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। पुनर्निर्धारित ट्रेनों जो मुंबई के विभिन्न स्टेशनों से छूटेगी उसमें 12105 CSMT–गोंदिया एक्सप्रेस रात 10:45 बजे, 12289 CSMT–नागपुर एक्सप्रेस रात 11:30 बजे और 12111 CSMT–अमरावती एक्सप्रेस रात 11:45 बजे रवाना होगी। वहीं, 22109 LTT–बल्लारशाह एक्सप्रेस अब 20 और 21 अगस्त की सुबह 7 बजे छूटेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें।