logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में खुलेंगे 6 नए पुलिस थाने, शहर-ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा होगी और मजबूत


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur District) में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए 6 नए पुलिस थाने खोले जाएंगे। इनमें 3 थाने ग्रामीण क्षेत्रों में और 3 थाने शहर में स्थापित किए जाएंगे। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर यह जानकारी दी।

बावनकुले ने कहा कि, "मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का धन्यवाद देता हु। शहर में पुलिस का नया जोन आने वाला है, जिसमें पुलिस अधिकारीयों की नियुक्ति होने वाली है। ट्रैफिक को भी मजबूत किया जा रहा है। नागपुर शहर में कलमना, भीलगांव और कनोरिबारा नए थाने बनाये जा रहें है।" 

उन्होंने आगे कहा कि, "शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी तीन नए थानों की मंजूरी मुख्यमंत्री ने दी है। कामठी तहसील के बड़ोदा, कलमेश्वर तहसील के मोहपा और कुही तहसील के पांचगांव में नए पुलिस थाने बनाये जाएंगे।"  

बावनकुले ने बताया कि बढ़ती आबादी, शहरी विस्तार और अपराध नियंत्रण की जरूरत को देखते हुए इन नए थानों की स्थापना की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में नए थाने अपराध की रोकथाम के साथ-साथ नागरिकों को तेज और प्रभावी पुलिस सेवा प्रदान करेंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों में ये थाने ट्रैफिक प्रबंधन, साइबर क्राइम और अन्य शहरी अपराधों पर कड़ी निगरानी रखेंगे।

पालकमंत्री ने कहा कि नागपुर को सुरक्षित और विकसित शहर बनाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी और मार्वल तकनीक जैसी आधुनिक सुविधाएं भी पुलिस तंत्र को और मजबूत करेंगी। नए थानों के खुलने से न केवल पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी, बल्कि अपराधियों में भय और नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी और गहरी होगी।