logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

सरकार में शामिल हुए अजित पवार, संजय गायकवाड़ बोले- इसी कारण रुका हुआ मंत्रिमंडल विस्तार


बुलढाणा: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार आज अपने समर्थक विधायकों के साथ शिंदे फडणवीस सरकार में शामिल हो गए। जहाँ उन्हें उपमुख्यमंत्री और उनके समर्थक विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं अब इस पर शिंदे गुट विधायक संजय गायकवाड़ ने प्रतिक्रिया दी है। अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "अजित पवार का मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा पिछले कई समय से जारी थी, इसी कारण राज्य मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ था।"

विधायक गायकवाड़ ने कहा है कि अजित दादा को उनकी पार्टी में नजरअंदाज किया जा रहा था, उनकी पार्टी में कोई जगह नहीं थी और इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया।" उन्होंने कहा, " पहले भी जब अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो यह एक साजिश थी लेकिन वह इसी चालबाजी से थक गए और अब यह असली शपथ होगी।