logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंबादास दानवे का भाजपा अध्यक्ष पर बोला हमला, कहा- बावनकुले और बीजेपी में कोई दम नहीं


नागपुर: उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी नेता अम्बादास दानवे ने भाजपा और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पर बड़ा हमला बोला है। मंगलवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए दानवे ने कहा, "भाजपा और चंद्रशेखर बावनकुले में कोई दम नहीं रह गया है। इसी का परिणाम है कि, उन्हें दूसरी पार्टियों से नेताओं को लाना पड़ रहा है।" 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने हाल ही में बयान दिया था कि राज्य में कई नेता बीजेपी में शामिल होंगे। इस पर दानवे ने कहा, बीजेपी के पास नेतृत्व की कमी है। इसीलिए उन्हें बाहरी पार्टियों से नेता आयात करने पड़ते हैं. लेकिन बीजेपी चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, आख़िर में जनता उन्हें जवाब देगी।"

शिंदे गुट सांसदों और विधायकों पर हमला बोलते हुए उद्धव गुट नेता ने कहा, "फिलहाल एकनाथ शिंदे के साथ गए विधायकों-खासदारों को गद्दार-मुक्केबाज कहा जाता है. तो जब उनकी कोई छवि ही नहीं है तो उनकी बदनामी का सवाल ही क्या है? ये सवाल डेनवे ने उठाया था. सरकार को 50 फीसदी की सीमा हटाकर मराठों को अलग से आरक्षण देना चाहिए. दानवे ने यह भी कहा कि उनके आरक्षण का असर ओबीसी या अन्य पर नहीं पड़ना चाहिए।"