logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंबाझरी गार्डन अब नागपुर मनपा के अधीन, पालकमंत्री बवानकुले ने आयुक्त को दिए निर्देश; जल्द खोलने का दिया आदेश


नागपुर: नागपुर का चर्चित अंबाझरी पार्क अब एमटीडीसी से निकलकर दोबारा मनपा के अधीन होने वाला है। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने मनपा आयुक्त को पार्क का कार्यभार संभालने और जल्द से जल्द जनता के लिए फिर से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पार्क के विकास और रखरखाव को लेकर नई उम्मीदें भी जग गई हैं।

वियो: सोमवार को पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जिला नियोजन भवन में बैठक की। इस बैठक में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसी दौरान अंबाझरी गार्डन को दोबारा शुरू करने और उसके रखरखाव पर भी विचार-विमर्श हुआ।

पालक मंत्री ने नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी को निर्देश दिए कि गार्डन का कार्यभार जल्द से जल्द मनपा अपने अधीन ले और इसे दोबारा जनता के लिए खोले। फिलहाल अंबाझरी गार्डन का नियंत्रण महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (MTDC) के पास है। पिछले कई सालों से गार्डन के विकास और इसे शुरू करने की कोशिशें की जा रही थीं, लेकिन बार-बार किसी न किसी कारण से योजनाएँ अटक गईं।

एमटीडीसी ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर एक निजी कंपनी से करार कर गार्डन को शुरू करने की पहल की थी, मगर विवाद और नागरिकों के विरोध के चलते यह करार भी रद्द हो गया। अब अंबाझरी गार्डन का नियंत्रण मनपा को मिलने के बाद उम्मीद है कि नगर निगम इस गार्डन को नए रूप में विकसित करेगा और नागपुरवासियों को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा।