logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सरकारी विभाग की लापरवाही से मानधन से लाभार्थी वंचित


अमरावती: जिले के नांदगाव खंडेश्वर तहसील में संजय गांधी निराधार योजना, वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन योजना के करीब तीन हजार लाभार्थी पिछले पांच महीनों से मानधन से वंचित हैं। अब मानधन के लिए  लाभार्थियों को बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन कार्यालय में नायब तहसीलदार समेत अन्य कर्मचारी गायब रहने से उनका काम लंबित पड़ा है।

इस गैर जिम्मेदार कार्यप्रणाली की दखल लेते हुए शिवसेना विधानसभा समन्वयक प्रकाश मारोटकर ने तहसील कार्यालय में अचानक पहुंचे और लाभार्थियों की व्यथा जानी। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार का घेराव कर तात्कालिक कर्मचारी नियुक्त करने और सेवा सुधारने की मांग की। 

शासन ने इन योजनाओं के अंतर्गत आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली लागू की है, जिसमें लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण आवश्यक है। लेकिन आधार प्रमाणीकरण के लिए पिछले आठ दिनों से लाभार्थी तहसील कार्यालय में भटक रहे हैं। निराधार योजना विभाग में नायब तहसीलदार और कर्मचारी की लगातार अनुपस्थिति के कारण ये प्रक्रिया ठप पड़ी है।

प्रकाश मारोटकर ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण गरीब, वृद्ध और दिव्यांग नागरिकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तत्काल कर्मचारी नहीं बढ़ाए गए और प्रक्रिया में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।