logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सांसद बलवंत वानखेड़े ने जिले में गिला अकाल घोषित करने की मांग, कहा- सरकार के मंत्री खेतों का जायजा लेने तक नहीं गए


अमरावती: जिले में हुई मूसलाधार बारिश से फसलों को भारी नुकसान पंहुचा है। कपास, सोयाबीन सहित संतरे की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस कारण किसान मुश्किल में फंस गया है। फसलों को हुए नुकसान और बढ़ती मुश्किलों को देखते हुए सांसद बलवंत वानखेड़े ने सरकार से गिला अकाल घोषित करने की मांग की है। यही नहीं वानखेड़े ने सरकार पर हमला भी बोला। सांसद ने कहा कि, "किसान मुश्किल में फंसे हैं, लेकिन कोई भी मंत्री उनकी सुध लेने नहीं आया और न ही उनके खेतों में नुकसान देखने पहुंचे।"

वानखेड़े ने कहा, "अमरावती जिले में सोयाबीन और कपास की फसल भारी और लगातार बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुई है, इसलिए सरकार को अमरावती जिले में सूखाग्रस्त घोषित करना चाहिए और चुनाव में किए गए कर्जमाफी के वादे को पूरा करते हुए कर्जमाफी करनी चाहिए।"

सांसद ने कहा, "अमरावती जिले में लगातार बारिश हो रही है, इसलिए बारिश की स्थिति बहुत गंभीर है। सोयाबीन पूरी तरह से मिट्टी में मिल गया है। लेकिन इस सरकार को जो महसूस होना चाहिए, वह महसूस नहीं हो रहा है, कृषि क्षेत्र में एक भी मंत्री नहीं आया है। किसान तबाह हो गए हैं, किसान बर्बादी के कगार पर आ गए हैं, सरकार किसानों को वैसे ही मरने देने की सोच रही है जैसे वे मर रहे हैं, इसलिए सांसद वानखड़े ने मांग की कि सरकार सूखाग्रस्त घोषित करे।