logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

सुधीर मुनगंटीवार पर वडेट्टीवार का पलटवार, कहा- चंद्रपुर में भाजपा बचती है या नहीं ये देखें


अकोला: आगामी चुनावों की पृष्ठभूमि पर राज्य भर में सभी दलों द्वारा चुनाव प्रचार जोरदार ढंग से चल रहा है। चंद्रपुर में कांग्रेस पार्टी के नेता विजय वडेट्टीवार के प्रचार सभा के लिए नृत्यांगना गौतमी पाटील को बुलाया गया था। इस पर भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कड़ी आलोचना की थी। मुनगंटीवार की आलोचना का विजय वडेट्टीवार ने भी प्रत्युत्तर दिया है।


वडेट्टीवार ने कहा कि गौतमी पाटील कलाकार हैं। उन्हें प्रचार के लिए बुलाया तो इसमें क्या गलत है? गौतमी कांग्रेस के विचारों से प्रचार में आती हैं, इसलिए ऐसी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। सुधीर मुनगंटीवार से सिर्फ यही कहना है कि चंद्रपुर जिले में 12 में से 8 नगरपालिकाओं में कांग्रेस की सत्ता आई। अब आप ये देखें कि चंद्रपुर में भाजपा बचती है या नहीं, ऐसा कहते हुए वडेट्टीवार ने जोरदार पलटवार किया।

इसके साथ ही चंद्रशेखर बावनकुळे को भी वडेट्टीवार ने जवाब दिया। हमारा लाडकी बहिन योजना का विरोध नहीं है, लेकिन चुनाव जीतने के लिए भाजपा द्वारा लाडकी बहनों का दुरुपयोग हो रहा है। वडेट्टीवार ने निर्वाचन आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण देकर राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग ने चुनाव कैसे लिए? क्या इनका दिमाग ठिकाने पर है? ऐसा सवाल भी वडेट्टीवार ने पूछा। साथ ही, असदुद्दीन ओवैसी भाजपा की स्तुति ही करते हैं, ऐसी आलोचना भी वडेट्टीवार ने की।