logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: ओवैसी के बयान पर खोडके दंम्पति ने साधी चुप्पी, नवनीत राणा ने किया पलटवार, उठाये सवाल


अमरावती: अमरावती महानगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। चुनावी रण में उतरे नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, वहीं प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता भी अमरावती पहुंचकर जनसभाओं के माध्यम से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

इसी क्रम में शनिवार को बडनेरा और अमरावती में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधा। हालांकि, इस आलोचना पर तथाकथित ‘नटखट जोड़े’ की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद नवनीत राणा ने एक जनसभा के दौरान ‘नटखट जोड़े’ पर तीखा पलटवार किया। नवनीत राणा ने आरोप लगाया कि उक्त नेताओं ने ओवैसी की टिप्पणी पर जानबूझकर चुप्पी साधी, क्योंकि उनका मुख्य उद्देश्य केवल मुस्लिम वोटों को साधना है। उन्होंने कहा कि विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने के बजाय वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दी जा रही है।

नवनीत राणा ने आगे कहा कि अमरावती की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और आगामी चुनाव में वोट बैंक की राजनीति करने वालों को करारा जवाब देगी। उनके इस बयान के बाद अमरावती की सियासत में बयानबाज़ी और तेज हो गई है।