logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: आज से जिले में 10 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों के लिए नामांकन, 12 महापौरों सहित 278 पार्षदों के लिए चुनाव


अमरावती: कई वर्षों से लंबित स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में जिले में नगर परिषद और नगर पंचायतों की पहली जंग देखने को मिलेगी। जिले की 10 नगर परिषदों और दो नगर पंचायतों में 2 दिसंबर को मतदान होगा। 

इसके लिए नामांकन जमा करने और स्वीकार करने का काम सोमवार, 10 नवंबर से शुरू होगा। नामांकन प्रक्रिया 17 नवंबर तक चलेगी। गौरतलब है कि यह चुनाव 12 महापौर समेत 278 पार्षदों के लिए हो रहा है। इसमें जिले के शहरी क्षेत्र के 3 लाख 58 हजार 868 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान 2 दिसंबर को और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। जिले की 10 नगर पालिका परिषदों और दो नगर पंचायतों में चुनाव होंगे। इनमें अचलपुर, अंजनगांव सुरजी वरुड, दर्यापुर, चांदुरबाजार, चिखलदरा, धामणगांव रेलवे, मोर्शी, चांदुर रेलवे और शेंदुरजना घाट शामिल हैं। जबकि धारणी और नांदगांव खंडेश्वर में नगर पंचायतों के चुनाव होंगे। 

इन सभी नगरीय क्षेत्रों में मंगलवार से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके लिए 10 से 17 नवंबर के बीच नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएँगे। इस कारण राजनीतिक दलों और इच्छुक पक्षों में इन चुनावों को लेकर उत्सुकता है।