logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: दर्यापुर नगर परिषद चुनाव में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, "जाऊ बनाम जाऊ" का दिलचस्प मुकाबला संभव


अमरावती: दर्यापुर नगर परिषद चुनाव में इस बार राजनीतिक मुकाबले को पारिवारिक मोड़ मिल सकता है। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों से एक ही परिवार की दो सदस्याओं के आमने-सामने आने की चर्चा तेज़ है, जिससे स्थानीय राजनीति में रोचक माहौल बन गया है।

वियो: दर्यापुर नगर परिषद के आगामी चुनाव में नगराध्यक्ष पद के लिए भाजपा से विधायक प्रकाश भारसकडे की पत्नी नलिनी भारसकडे के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, कांग्रेस की ओर से मंदाकिनी सुधाकर भारसकडे का नाम चर्चाओं में है। ऐसे में इस चुनाव में “जाऊ बनाम जाऊ” का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दर्यापुर की राजनीति में भारसकडे परिवार का अहम प्रभाव रहा है। अब उसी परिवार के सदस्य आमने-सामने आने की संभावना से राजनीतिक हलकों में सरगर्मी बढ़ गई है। मतदाता भी इस “पारिवारिक लेकिन राजनीतिक” जंग को लेकर खासा उत्साहित हैं।