logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: ठाकरे गुट की अमरावती में निर्धार बैठक आज, युवा सेना ने जताई नाराजगी


अमरावती: पश्चिमी विदर्भ में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिव सेना की निर्धार बैठक आज अमरावती के संत ज्ञानेश्वर संस्कृत भवन में आयोजित की गई है। हालांकि, युवा सेना ने इस निर्धार बैठक पर नाराजगी जताई है।

युवा सेना की नाराजगी का कारण यह है कि इस बैठक के लिए उन्हें जानकारी नहीं दी गई। इस बैठक में सांसद अरविंद सावंत, विधायक नितिन देशमुख, सांसद संजय देशमुख, विधायक गजानन लवटे, विधायक सिद्धार्थ खरात, विधायक संजय डेकर उपस्थित रहेंगे।

हाल ही में ठाकरे गुट के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। इसलिए आज मंगलवार को ठाकरे गुट की बैठक में ठाकरे गुट के कितने वफादार शिवसैनिक शामिल होंगे और बैठक सफल होगी या नहीं, इस पर सबकी नजर रहेगी। इस बीच, पश्चिमी विदर्भ से ठाकरे गुट के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस निर्धार बैठक के लिए पहुंचने लगे हैं।