logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

‘नया नागपुर’ के तहत हिंगना में IBFC बनाने को मिली मंजूरी, शहर के चारों ओर बनेगा बाहरी रिंग रोड, ट्रक और बस टर्मिनल के निर्माण को भी स्वीकृति


नागपुर: राज्य सरकार ने सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में नागपुर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित परियोजना ‘नया नागपुर’ के तहत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं वित्त केंद्र (IBFC) के विकास को मंजूरी दी है। इसके साथ ही कैबिनेट ने नागपुर शहर के चारों ओर एक बाहरी रिंग रोड और उससे सटे चार यातायात द्वीपों (ट्रक और बस टर्मिनल) के निर्माण को भी स्वीकृत किया है। 

IBFC परियोजना के तहत नागपुर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण नागपुर जिले की हिंगना तहसील के मौजा गोधानी और लाडगांव में लगभग 692.06 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण कर इस क्षेत्र को आर्थिक गतिविधियों का हब बनाएगा। इसी के साथ नागपुर शहर के चारों ओर एक बाहरी रिंग रोड और उससे सटे चार यातायात द्वीपों (ट्रक और बस टर्मिनल) के निर्माण को भी स्वीकृत किया गया है। यह रिंग रोड नागपुर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने, शहर के अंदर भारी वाहनों के दबाव को कम करने और परिवहन को सुगम बनाने में सहायक होगा। 

इस परियोजना की शुरुआत भूमि अधिग्रहण और अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर जल्द ही कर दी जाएगी, जिससे नागपुर का शहरी एवं औद्योगिक विकास होगा। यह योजना नागपुर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख आर्थिक केंद्र बनाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगी, साथ ही शहर की यातायात समस्या को भी काफी हद तक हल करेगी।