logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकाल पर राजनीति कर रही महायुति सरकार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लगाया आरोप; सचिन वाझे की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा ⁕
  • ⁕ नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या, पुलिस ने तीन हत्यारों को किया गिरफ्तार


प्रयागराज: माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी है। अस्पताल ले जाते समय तीन हत्यारों ने सरे आम गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों की बुलाई बैठक 

सरे आम हत्याकांड से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी नाराज है। हत्या के बाद मुख्यमंत्री राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी अधिकारी मौजूद है। मुख्यमंत्री ने इस हत्याकांड को लेकर अधिकारीयों को फटकार लगाई है। 

अखिलेश ने राज्य सरकार पर बोला हमला

इस हत्याकांड पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, "उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।"