logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

विवादों में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का स्वर्ण मुकुट; नाना पटोले बोले - ये सरकार खुदको समझती है राजा और जनता को प्रजा


भंडारा: राजस्व मंत्री और अमरावती के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पालक मंत्री बनने के बाद पहली बार अमरावती गए. इस दौरान पूर्व मंत्री और भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण पोटे ने मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले को स्वर्ण मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया. इस बात की खबर जैसे ही मीडिया में आई तो चंद्रशेखर बावनकुले ने खुलासा किया कि मुकुट सोने का नहीं बल्कि पीतल का बना है. इस स्वर्ण मुकुट की बात पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रतिक्रिया दी है. 

इसका जवाब देते हुए नाना पटोले ने कहा कि अब ये सत्ता के राजा हैं. लेकिन लोकतंत्र में जनता ही राजा है. उन्होंने कहा कि ये सरकार सोचती है कि हम राजा हैं और जनता प्रजा है. फिर सोने का मुकुट पहने या पीतल का, इस सरकार ने भ्रष्टाचार से बहुत पैसा कमाया है. 

नाना पटोले ने कहा कि इससे भाजपा की मानसिकता सामने आ गयी है. अब कोई यह देखने नहीं गया कि वह मुकुट सोने का है या पीतल का. उन्होंने उसे छुपा दिया होगा.