logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

बच्चू कडू के बयान पर भड़के बीजेपी विधायक प्रवीण तायड़े, कार्रवाई करने की मांग


अमरावती: विधायक बच्चू कडू द्वारा राधाकृष्ण विखे पाटिल के खिलाफ दिए गए हालिया बयान पर भाजपा विधायक प्रवीण तायडे आक्रामक हो गए हैं। तायडे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “बच्चू कडू भड़काऊ बयान देकर राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जितने बच्चू कडू पुराने हैं, उतना ही राधाकृष्ण विखे पाटिल के पास अनुभव है। वरिष्ठ नेताओं के बारे में इस तरह के बयान देना राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है।” विधायक तायडे ने मांग की है कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करें और बच्चू कडू के खिलाफ कार्रवाई करें।

भाजपा नेता और राज्य के कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद प्रहार संगठन के अध्यक्ष बच्चू कडू आक्रामक हो गए। बच्चू कडू ने सीधे तौर पर ऐलान किया कि जो कोई भी राधाकृष्ण विखे पाटिल की कार तोड़ेगा, उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। बच्चू कडू ने चेतावनी भी दी कि अगर मुझे विखे पाटिल की कार दिखी, तो मैं उनकी कार तोड़ दूंगा।