logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर कांग्रेस में बदलाव, संतोष लहांमगे को सौंपी शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी


चंद्रपुर: आगामी चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। संतोष लहांमगे को चंद्रपुर शहर जिलाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संतोष लहांमगे इससे पहले महानगरपालिका की स्थायी समिति के सभापति के रूप में कार्य कर चुके हैं। संगठन में सक्रिय और कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क रखने वाले नेता के रूप में उनकी पहचान रही है। अब पार्टी ने उन्हें शहर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

पिछले महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी को अच्छा प्रदर्शन मिला और विधानसभा चुनाव में भी मत प्रतिशत बढ़ा।


इसी पृष्ठभूमि पर आगामी महानगरपालिका चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस आगामी चुनावों में कैसा प्रदर्शन करती है।